कन्नौज, अप्रैल 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर स्थित गायत्री यज्ञशाला परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वाज की ओर से 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने हवन में आहुतियां दीं। आचार्य पुरुषोत्तम वंदेवार, गोपाल सारथी, पवन बहेलिया व अर्पित पांडेय ने विधि-विधान से यज्ञ की महत्ता का समझाते हुए भक्तिमय संगीत के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलवाई। इस दौरान अनिल मिश्रा, सरला मिश्रा ने कलश पूजन व आचार्य पूजन किया। शशांक तिवारी ने दीप पूजन किया। माधव गुप्ता ने गुरुदेव पूजन, सूरज दुबे ने वेद माता पूजन, श्यामू वर्मा व मंजू वर्मा ने मां गायत्री पूजन किया। आजाद वर्मा, श्यामू गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.