गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। संवाददाता स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भंडारे में डीएम निशा अनंत सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी परमहंस महराज फाल्गुन शुक्ल की त्रयोदशी को ब्रह्मलीन हुए थे। उसी दिन प्रतिवर्ष टीकरमाफी आश्रम में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन होता है। एक सप्ताह तक भागवत कथा तथा यज्ञ का आयोजन होता है। बुधवार को सुबह आश्रम स्थित यज्ञशाला में विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ व हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर डीएम निशा अनंत ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। आश्रम पर मेले का भी आयोजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.