आजमगढ़, जून 18 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुस्लिमपट्टी स्थित राम-जानकी मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ बुधवार से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ। पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ सत्य प्रकाश तिवारी के वैदिक मंत्रों के उच्चारण और पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ। व्यास पीठ से पंडित शिवानंद शास्त्री ने कहा कि कलयुग में राम नाम वह कुल्हाड़ी है, जो सारे पापों का विनाश करता है। राम का नाम अमृत पान के सामान है, जो जीवन को अमर और सुखद बनाता है। उन्होंने कहा कि राम केवल नाम नहीं, बल्कि जन-जन के कंठाहार हैं। जीवन के आधार हैं। उन्होंने राम शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि राम का नाम ज्ञान, प्रकाश और ऊर्जा का संचार करता है। मां, पोषण प्रेम और अस्तित्व आयाम का प्रतीक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.