कानपुर, दिसम्बर 12 -- कस्बे के बाजार वार्ड में चल रहे ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन पहुंचे भक्तों ने आहुतियां दी। इससे यज्ञ पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को बाजार वार्ड में श्याम बिहारी के हाता में चल रहे तीन दिवसीय ग्यारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन तमाम श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। इससे पहले उन्होंने पूजा की। टोली में शामिल आचार्य रेवा शंकर दीक्षित ने गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य ने श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताते हुए कहाकि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। मनुष्य के अंदर देवत्व का भाव उदय होता है। यज्ञस्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान रामसेवक पाल, आनंद गुप्ता, राजन गुप्ता, ब्रजेश सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.