हाजीपुर, सितम्बर 23 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई,देसरी और चांदपुरा थाना क्षेत्र में 34 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। सोमवार को सभी जगहों पर श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर मां के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की। देसरी में आठ, चांदपुरा में 9 और सहदेई थाना क्षेत्र में 17जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा में पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापना कराया। इसी के साथ श्रद्धालु शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की पूजा आराधना में रम गए। कलश स्थापना के बाद शंखों की ध्वनि, घंटों के नाद के बीच दुर्गा सप्तशती के वैदिक मंत्रों या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता से पूरा शहर गुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.