देहरादून, मई 1 -- वैदिक ब्राह्मण सभा ने गुरुवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा प्रकाशनगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर से निकाली गई जो घंटाघर से वापस मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। वैदिक ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में शोभयात्रा में अनेक गणमान्य और श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक ब्राह्मण सभा पिछले पचास साल से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रही है। इस वर्ष यह कार्यक्रम तीन चरणों में मनाया जा रहा है। शोभयात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। प्रकाशनगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सुबह विशेष पूजा अनुष्ठान किए गए। शोभायात्रा प्रकाशनगर से गोविंदगढ़ रोड, चकराता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, रामलीला बाजार, हनुमान चौक, पीपल मंडी, धामावाला, पलटन बाजार से घंटाघर तक गई। जहां से वापस मंदिर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.