कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। बिठूर स्थित विष्णु मंदिर में दो जोड़ों ने सनातन मंदिर चेतना समिति के सहयोग से वैदिक पद्धति से विवाह किया गया। समिति के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि आधुनिक युग में वैदिक सिद्धांतों का तेजी से लोप हो रहा है। विवाहोत्सव दिखावटी और प्रदर्शन का आयोजन बनता जा रहा है। ऐसे में घरेलू कलह और अलगाव के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में शुद्ध वैदिक सिद्धांतों पर आधारित विवाह संपन्न करा रहे हैं जिससे समाज को प्रेरणा मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आकाश तिवारी ने सुचिता त्रिपाठी संग और विनीत मिश्रा ने अंकिता संग दहेज रहित विवाह किया। अजय ने बताया कि प्राचीन मंदिर को समाजिक सुधार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वैदिक पद्धति से यहां यज्ञोपवीत, विवाहोत्सव व अन्य संस्कारों को निशुल्क कराया जा रहा है। युगल का विवाह पं.ओंकार...