फिरोजाबाद, सितम्बर 15 -- स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जलेसर रोड में वैदिक गणित एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न वर्गों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि वैदिक गणित आदि काल से लेकर आधुनिक तकनीकी युग के साथ-साथ नूतन आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैदिक गणित में निपुण व्यक्ति एवं छात्र कम्प्यूटर के समान सटीक एवं तीव्र गति से गणना करने में सक्षम हो जाता है। छात्र आगे चलकर अखिल भारतीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। प्रबंधक आनंद कुमार मित्तल ने कहा कि यह नए युग का दौर है। अब छात्र विभिन्न खेलों में अपना भविष्य बना सकते हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.