रांची, फरवरी 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के कुसुमटिकरा फुटबॉल मैदान में बेदिया युवा मंच कोर कमेटी झारखंड के तत्वावधान में पांचवीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, समाज सुधारक सोनियाबाई फुले, झारखंड आंदोलन के प्रणेता गुरुजी शिबू सोरेन और धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि सह संरक्षक डीओ आरडी वैज्ञानिक गिरधारी कुमार मिर्जा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बाल एवं युवा वर्ग को वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नहीं अपनाएगा, तब तक सामाजिक कुरीतियों और वर्ण व्यवस्...