हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता अंधविश्वास के कारण समाज में अनेकों विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। पारिवारिक संरचना टूट रही है। जघन्य अपराध हो रहे हैं, ना समझी के कारण पति-पत्नी का संबंध, बाप-बेटे का संबंध, देवर-भाभी का संबंध विकृत हो रहा है। ये बातें साइंस फार सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित समारोह प्रो. नवल किशोर शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि वैशाली जिला साइंस सोसायटी की सोच है कि इस प्रकार की विकृतियां वैज्ञानिक सोच के अभाव के कारण हो रहा है। विकृतियों को दूर करने के लिए व वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार साइंस और समिति की टीम ने वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने रैली निकाली। जिसके तहत यह टीम तीन विद्यालयों में गया प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय सहदेव बुजुर्ग उत्क्रमित उच्च विद्याल...