संभल, मई 31 -- कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर क्विज और प्रतियोगिता कराई जाएगी। चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत 1289 परिषदीय व 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी समेत स्टार्ट अप संस्थानों में ले जाया जाएगा। वर्तमान शिक्षा सत्र में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.