चम्पावत, फरवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता हुई। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने वैज्ञानिक सोच बढ़ाने पर जोर दिया। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड नवीन चंद्र पंत ने बताया कि नवाचार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मूल्यांकन एनआईएफ की डॉ. संध्या, नवोदय विद्यालय के सुरेंद्र चौहान तथा शीत मत्सिकी संस्थान मुडियानी के वैज्ञानिक डॉ. पंकज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...