कौशाम्बी, फरवरी 28 -- स्थानीय कस्बा स्थित डॉ. एएच रिज़वी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 में की गई रमन प्रभाव की खोज पर विस्तार से वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि रमन प्रभाव की खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह दिन उनकी महान खोज, रमन प्रभाव की याद में समर्पित है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका को उजागर करना है। भारत में हर साल 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर कालेज परिसर में जिनमें विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। कार्यक...