प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। जिला विज्ञान क्लब की ओर से लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज झूंसी में गुरुवार को अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. केपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी ने उद्घाटन किया। डॉ. प्रमोद मिश्र ने चमत्कारों के पीछे छुपे वैज्ञानिक रहस्य की व्याख्या की। उन्होंने पानी से अग्नि प्रज्वलन का प्रयोग, एक फूल से माला बनाना, जलती हुई कपूर को निगलना, चुड़ैल का साया दूर करने का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी के धीरज राम को प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर की रागिनी भारतीय को द्वितीय तथा आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाक हरहर की अंशिका मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.