नैनीताल, मार्च 20 -- मुक्तेश्वर। पर्वतीय क्षेत्रों में वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन विषय पर आईवीआरआई मुक्तेश्वर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत पशुपालन विभाग चम्पावत की ओर से 18 से 20 मार्च तक कार्यक्रम हुआ। चम्पावत के विभिन्न गांवों से 32 किसानों ने प्रतिभाग किया I चम्पावत के पशुपालकों ने वैज्ञानिकों से बकरी पालन पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अथिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्पावत डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने पशुपालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक एवं कार्यक्रम संरक्षक डॉ. यशपाल सिंह मलिक ने पशुपालन के क्षेत्र में मुक्तेश्वर संस्थान के महत्व एवं उत्तरदायित्व की जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त निदेशक आईवीआरआई डॉ. यशपाल मलिक, डॉ. सुवर्णा भोज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.