मुरादाबाद, जून 17 -- राणा ग्रुप की बेलवाड़ा शुगर मिल में जिला गन्ना अधिकारी राम किशन की अध्यक्षता में एक किसान गोष्ठी व यंत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नई प्रजातियों, कीटों से बचाव समेत कई जानकारियां दी गईं। गोष्ठी का शुभारंभ मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति. मुरादाबाद के चेयरमैन दुर्गपाल सिंह और राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। लगभग 500 से अधिक गन्ना किसानों को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के वरिष्ठ कीट रोग विशेषज्ञ डा. विकास कुमार मलिक ने गन्ने की फसल में लगने वाले पोक्का बोइंग, रेड राट, अर्ली शूटबोरर, टाप बोरर एवं पायरिला आदि की पहचान बताई। कहा कीट प्रभावित पत्तियों को हटाने से रोग से बचा जा सकता है। जैविक उपचार करें। उत्तराखण्ड गन्ना शोध परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.