कोडरमा, जुलाई 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के जिलास्तरीय चयन के बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो को राज्यस्तर के लिए चयनित किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शिक्षकों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में पंचायत के मुखिया रामेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्य बाजो दास, उप मुखिया डॉली देवी, समाजसेवी डॉ. मतीन हसन खान, राजकुमार यादव, कौसर खान, सुरेश राम, कुंदन प्रसाद यादव, महेंद्र कुमार राणा, वासुदेव यादव, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, पप्पू कुमार राम, सुखदेव यादव और दुर्गा राम चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल रहे। प्रधानाध्यापक सकलदेव राम सहित शिक्षक सुरेश चंद्र रजक, बैजनाथ सिंह, मेघनाथ यादव, घनश्याम यादव, प्रीति...