बुलंदशहर, जनवरी 19 -- गन्ना विकास आपूर्ति एवं सर्वे प्रणाली में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को त्रिवेणी चीनी मिल साबितगढ़ के सभागार में गन्ना किस्मों की वैज्ञानिक पहचान पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि गन्ना किस्मों की शुद्ध पहचान ही किसान कल्याण की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि सटीक सर्वे से न केवल आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि आपूर्ति व्यवस्था, पेराई प्रक्रिया और किसानों का विभाग के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने कहा कि गन्ना आयुक्त के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के गन्ना पर्यवेक्षकों और अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गन्ने की भौतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.