मऊ, जून 11 -- सूरजपुर। कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर, जमुनीपुर, परिखापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल ने स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों को उर्द, बाजरा, मूंग, कोदो और ज्वार के मिनी किट भी किसानों को प्रदान किए। किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए कृषि कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई के आधुनिक तरीके और जैविक खेती की जानकारी दी जा रही है, जिससे किसानों की उपज बढ़ेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे उनका जीवनस्तर ऊंचा उठेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा पिछले 11 वर्षों में खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व नवाचार हुए हैं। लैब टू लैंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.