बेगुसराय, मार्च 10 -- खोदावन्दपुर,निज प्रतिनिधि। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत फलों के उत्पादन तकनीक पर दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर में किया गया। दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन एसडीएम, मंझौल प्रमोद कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक से फलों की खेती कर किसान खुशहाल हो सकते हैं। फल उत्पादन नगदी फसल है। इससे किसान के पास नगद राशि हमेशा रहती है। उन्होंने बेगूसराय जिले में फलों की खेती से जुड़े आंकड़े और इससे आर्थिक स्थिति में होने वाले सुधार पर जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, पीपराकोठी के प्रोफेसर डॉ. राम निवास सिंह फलों में लगने वाले विभिन्न रोगों और उनके नियंत्रण के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.