अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के संयुक्त तत्वावधान में कटेहरी विकासखंड के आदमपुर तिन्दौली में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारम्भ हुआ। एमएलसी हरिओम पांडेय एवं विधायक धर्मराज निषाद ने अभियान का शुभारम्भ कर किसानों से वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का आह्वान किया। विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि केन्द्र सरकार महत्वाकांक्षी योजना विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ फसलों के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के अध्यक्ष डा. रामजीत ने उन्नत तकनीक से योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उपकृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.