बुलंदशहर, जनवरी 3 -- खुर्जा। पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को वैज्ञानिक जादू शो कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और तालियां बजाकर जादूगर की प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी गौतमबुद्धनगर की ओर से वैज्ञानिक जादू शो आयोजित किया गया। इसमें वीके सम्राट की ओर से बच्चों के लिये बौद्धिक, ज्ञानवर्धक एवं अति सुंदर व मनोरंजक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया। इसका समस्त स्टाफ व छात्र - छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया। मौके पर मदनगोपाल शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार, राजन, पियुष, उजाला, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.