कानपुर, जून 2 -- कानपुर। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के चौथे दिन रविवार को किसानों को तकनीकी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इसमें 15 वैज्ञानिक टीमों ने कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरेया और फतेहपुर के 45 गांवों में पहुंचकर 5200 किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, जैविक संरक्षण तकनीकें और बाजार के बारे में बताया। निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा करने के साथ किसानों से बातचीत की। वैज्ञानिकों ने सूखे सहनशील दलहन किस्मों, फसल विविधीकरण, जैविक कीट-रोग नियंत्रण विधियों पर किसानों को प्रशिक्षित किया। महिला किसानों के साथ पोषणोन्मुख खेती, घरेलू जैविक खाद निर्माण और रसोई बगीचों पर संवाद हुआ। युवाओं से कृषि के आधुनिक पहलुओं के साथ ग्रामीण नवाचार पर चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.