पौड़ी, जून 1 -- कृषि विभाग की ओर से बीरोंखाल ब्लाक के कोठिला स्थित पंचायत भवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य विभाग के अफसरों के साथ-साथ भरसार विवि के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वैज्ञानिकों को कई समस्याएं बताई। अभियान में भरसार विवि के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अंशुमान सिंह और डा. हरदीप सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण भी किया। उन्होंने किसानों को कृषि, उद्यान तथा पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकों, योजनाओं तथा उन्नत विधियों की जानकारी भी दी। सहायक कृषि अधिकारी बीरोंखाल उपेंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि विभाग का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना उनकी आय में अधिक से अधिक वृद्धि करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.