गया, सितम्बर 24 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में बुधवार को खरीफ (शारदीय) की किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों के दर्जनों महिला और पुरुष किसान शामिल होकर कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बिमलेश कुमार, डॉ. प्रभात और आत्मा गया के उप परियोजना निदेशक नीरज वर्मा ने उन्नत खेती के गुण की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक व उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक व समर्थन मूल्य की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खरीफ में चल रही कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं उप परियोजना ने किसानों को खाद कम इस्तेमाल करने व जीवामृत का उपयोग करने का सुझाव दिया। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, फसल विविधीकरण और जैविक खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.