समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। जिला मत्स्य कार्यालय में मंगलवार को डा. राजेन्द्र प्रसाद कृषि वश्विवद्यिालय पूसा बिहार के मा्स्यियकी महावद्यिालय ढ़ोली द्वारा मत्स्य उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभन्नि मत्स्यपालकों को नि:शुल्क जल परीक्षण एवं मत्स्य की अभिवृद्धि आदि का परामर्श दिया गया। वहीं मत्स्य कृषक तेज नारायण सहनी, उपेन्द्र सहनी, रंधीर त्रिवेदी के अलावा तीस से पैंतीस मत्स्य पालकों का जल परीक्षण किया गया। मौके पर मा्स्यियकी महावद्यिालय के सहायक प्राध्यापक डा. राजीव कुमार ब्रह्मचारी ने मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक मत्स्य पालन की जानकारी दी। साथ ही मछलियों में होने वाली बीमारी एवं उसके उपचार पर भी चर्चा की। शिविर में जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन के अलावा अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...