भागलपुर, मई 30 -- सबौर कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सजौर के दराधी, करहरिया और कजरैली गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पौधा संरक्षण, पशुपालन, बागवानी, मौसम के अनुकूल खेती के नए तकनीक की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम कभी बाढ़, कभी सुखाड़ से बचने के लिए किसानों को खरीफ सीजन में धान की बुआई की जानकारी दी। डॉ. पवन ने बताया कि 20 मई से 30 जून तक जीरो टिलेज से धान की सीधी बुआई कर, उन्नत तरीके से खरपतवार नियंत्रण करने से कम खर्च में अच्छी उपज किसान ले सकते हैं। डॉ. एके झा ने भी किसानों को संबोधित किया। पशुपालन व मत्स्य पालन विभाग के डॉ. एम जेड हुदा ने बताया कि पशुपालन, मत्स्य, मसरुम, वर्मी कंम्पोस्ट, मधुमक्खी पालन समेत खेती किसानी वाले उत्पाद से बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.