भागलपुर, जनवरी 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल वैज्ञानिकों के साथ मखाना पर चर्चा करेंगे। शुक्रवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में उनका कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा नवग्रह वाटिका का उदघाटन के बाद वृक्षारोपण भी किया जायेगा। मखाना तालाब को भी देखेंगे। इस दौरान मखाना हार्वेस्टर मशीन का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इस दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डा. डीआर सिंह भी मौजूद रहेंगे। कुलपति एवं कृषि विभाग के मुख्य सचिव के आमद को देखते हुए पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के मुख्यालय की मांग की तेज हो गयी है। समाजसेवी विजय श्रीवास्तव कहते हैं कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड मुख्यालय की स्थापना के लिए पूर्णिया स्थित भोला पासवान शास्त्री एग्रीकल्चर कॉलेज का 210 एकड़ वाला विशाल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.