चंदौली, अक्टूबर 7 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरहनी,कम्हरियां, चखनिया गांव के सिवान में सीधी बोई गई धान की फसल का अवलोकन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक पहुंचे। डाक्टर आरके मलिक के नेतृत्व मे पहुंची टीम डाक्टर विक्रम पाटिल,डाक्टर अजय कुमार, दिवाकर सिंह, विपिन कुमार ने धान की फसल देख गदगद दिखे। वही धान की सीधी बोआई की जानकारी लेकर बाली की गणना की। डाक्टर सुधांशु सिंह कहा कि डीसीआर विधी से धान की बोआई से न सिर्फ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकार रहती है बल्कि रोपाई में कम खर्च आता है। कहा सीधी बोआई की तकनीकी सफल है। हांलाकि धान की सीधी बोआई को बढावा देने के लिए तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरुरत है। कहा आगामी चार पांच वर्षों में किसानों को तकनीकी रुप से दक्ष बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान डाक्टर आ...