बागपत, जनवरी 12 -- बिनौली। सिरसली गांव के वैदिक निकेतन धाम पर चल रहे चार दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान डॉ. प्रशांत आर्य, डॉ. हर्षिता रहे। सस्वर वेदपाठ आचार्य प्रगति आर्य और शामली के कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर साध्वी प्राची आर्य ने कहा आज समाज में वैचारिक, शारीरिक, मानसिक प्रदूषण बढ़ा हुआ हैं। जिससे युवा पीढ़ी भटक रही हैं। इसका एक मात्र उपाय याज्ञिक बनकर वेदों की ओर लौटना है। यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री, सत्यवेश महाराज, आचार्य हरबीर आर्य ने भी वेदोपदेश दिये। प्रसिद्ध भजनों पदेशक सहदेव सिंह बेधड़क ने समधुर भजन प्रस्तुत किये। यज्ञ में आचार्य सुनील कुमार, राजू तोमर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.