सीवान, दिसम्बर 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के जीबी नगर तरवारा में उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर एक वैगनआर कार से सोमवार को रॉयल चैलेंज की 750 एमएल की 36 पीस व रॉयल ग्रीन विदेशी शराब 750 एमएल की 316 पीस बरामद की। यानि कि कुल 264 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। साथ ही चालक व उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि दोपहर साढ़े 11 बजे छापेमारी की गई थी। हरियाणा भिवानी के 28 वर्षीय मनोज व एमपी देवास के 21 वर्षीय कान्हा बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर शराब पीने के मामले में 15 लोगों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जबकि शराब बेंचने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।...