मैनपुरी, नवम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर रविवार दोपहर वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बेवर भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं। थाना क्षेत्र के सकत बेवर निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र इंद्रजीत कश्यप अपने साथी 36 वर्षीय अरुण कुमार शर्मा उर्फ लाखन पुत्र सुभाष शर्मा के साथ रविवार की दोपहर 11:30 बजे के लगभग बाइक से काली नदी पुल की ओर से गांव की तरफ आ रहे थे। ग्राम दहेड़ के सामने बेवर की ओर से जा रही वैगनआर कार ने तेजी ...