नई दिल्ली, फरवरी 10 -- सिट्रोन इंडिया ने फरवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस सस्ती कॉम्पैक्ट SUV पर 65,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। साथ ही, ग्राहकों को जीरो डाउनपेमेंट के साथ 100% ऑनरोड फंडिंग जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं। इस पर कॉर्पोरेट और एग्जीक्युटिव बेनिफिट भी मिल रहे हैं। डीलरएंड पर इसमें CNG किट भी इन्स्टॉल करा सकते हैं। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 4.95 लाख रुपए है। सस्ती होने के बाद भी इस कार में कई शानदार फीचर्स के साथ गजब की सेफ्टी मिलती है।C3X का इंजन और माइलेज डिटेल C3X SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। वहीं, दूसरा 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल ...