फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- हज यात्रियों के शासन द्वारा मुस्लिम लोगों को वैक्सीनेशन के अलावा मेडिकल स्क्रीनिंग तथा एक्जामिनेशन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र दीदामई को वैक्सिनेशन केंद्र बनाया है। शुक्रवार को पहले दिन वैक्सीन के अलावा अन्य कार्यों के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर सुबह से ही हज यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस कार्य के लिए आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों को नामित किया है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नामित चिकित्सकों ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पहुंचकर अपने कार्य को अंजाम देना शुरू कर दिया। वैक्सीनेशन के अलावा सभी हज यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग तथा एक्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पहला दिन होने के कारण अस्पताल पर काफी संख्या में हज या...