हल्द्वानी, फरवरी 4 -- - 14 साल से ज्यादा और 15 साल से कम उम्र की बेटियों को लगाई जानी है वैक्सीन हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन पहुंची, लेकिन टीकाकरण की तारीख अभी अनिश्चित उत्तराखंड में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वर्षों से प्रतीक्षित मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन आखिरकार देहरादून पहुंच गई है। हालांकि, इसे कब और कैसे लगाया जाएगा, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है।गौरतलब है कि 1 फरवरी 2024 को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैक्सीनेशन के लिए धन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने हर जिला स्तर पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया और यह भी तय किया कि कितनी बेटियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से वैक्...