मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में वैक्सीन उठाव करने वाले कूरियर कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी लिखित सूचना उन्होंने गुरुवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को दी। कूरियर कर्मियों का कहना है कि पांच महीने से उनका भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण वे हड़ताल पर जा रहे हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार, कूरियर कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिले में टीकाकरण पर असर पड़ सकता है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि कूरियर कर्मियों के भुगतान के लिए सिविल सर्जन और पीएचसी प्रभारियों को लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.