अररिया, फरवरी 10 -- जोकीहाट, (ए. सं)। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के अपग्रेड हाई स्कूल बगडहरा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पीपालोगा वायरस) वैक्सीन देने के बाद करीब आधा दर्जन बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस घटना से स्कूल परिसर में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। फिलहाल सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रेफरल अस्पताल जोकीहाट की टीम नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने स्कूल पहुंची थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शम्स जमाल ने बताया कि करीब 25 से 30 छात्राओं को टीका लगाया जा चुका था। इसी बीच अचानक कुछ छात्राओं ने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत की। देखते ही देखते लगभग छह छात्राएं बेहोश हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.