लखनऊ, मई 13 -- शिक्षकों व प्रधानाचार्यों से संबंधित ब्योरा भरने में राजकीय डिग्री कॉलेज लापरवाही बरत रहे हैं। वैकेंसी डिग्री पोर्टल अपडेट न होने के कारण शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के खाली और भरे पदों के बारे में सूचना अपडेट की जानी है। उच्च शिक्षा विभाग पोर्टल पर जानकारी अपडेट रहे इस पर जोर दे रहा है। फिलहाल कालेजों के प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने इस पर अपने कॉलेज से संबंधित सभी जानकारी सही भरी है। अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से वैकेंसी ग्रिड पोर्टल को खोला गया है और इस पर डिग्री कॉलेजों से सूचनाएं भरवाई जा रही हैं। 171 राजकीय डिग्री कॉलेजों की सूची पोर्टल पर जारी की गई है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें अपने यहां विभागवार शिक्षकों के स्वीकृत, भरे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.