जमशेदपुर, जनवरी 29 -- शास्त्रीनगर, कदमा स्थित श्री वैकुण्ठ नाथ मंदिर में 20वें ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। चार दिवसीय ब्रह्मोत्सव के आयोजन के लिए कांचीपुरम से आए विद्वान पुरोहितों और रसोइयों की टीम द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। ब्रह्मोत्सव के प्रथम दिवस पर यजमान संकल्प, रक्षाबंधनम् और ध्वजारोहण जैसे प्रमुख वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद भगवान श्री विष्णु को गरुड़ वाहन पर विराजमान कर रथ में स्थापित किया गया। भगवान का नगर भ्रमण श्री वैकुण्ठ नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर धर्म संस्था मंदिर, बिष्टुपुर तक गया और पुनः मंदिर में आकर संपन्न हुआ। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा...