आगरा, जून 18 -- सीएस इंस्टीट्यूट की आगरा शाखा में इन दिनों पीसीएस डे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 जून तक चलेगा। इसी कड़ी में बुधवार को वैकल्पिक विवाद समाधान पर नेहरू नगर स्थित आगरा शाखा परिसर में चर्चा की गई। मुख्य वक्ता गगन बर्मन और अंजू जैन रहे। इन्होंने प्रैक्टिस करने वाले कंपनी सचिवों के प्रयास के बारे में बताया। कॉरपोरेट गवर्नेंस में उनकी भूमिका और उत्कृष्टता से बनी साख पर भी चर्चा की गई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष आकाश बंसल व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेष रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...