लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश (एयूयूपी), लखनऊ परिसर में पूरक एवं वैकल्पिक उपचारों (कंप्लीमेंटरी एण्ड अल्टरनेटिव थेरेपीज/ट्रीटमेंट) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एनसीसीएटी-2026 का आयोजन हुआ। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान कर बायोटेक्नॉलॉजी व संबद्ध विज्ञानों में हो रहे नवीन शोध एवं प्रगतियों पर विमर्श किया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सलाहकार-सह-समन्वयक, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रो.एच.बी. सिंह, प्रो-वाइस चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय प्रो. अनिल वशिष्ठ ने किया। सम्मेलन में डिप्टी डीन (रिसर्च) प्रो. जेके श्रीवास्तव ने समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान ...