मेरठ, जनवरी 14 -- उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के साथ रात में पाला, सुबह बेहद घना कोहरा और सर्द दिन की स्थिति से वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम चरम पर है। 48 घंटे तक पूरे क्षेत्र में सर्दी और तीखी होगी। रात के तापमान में बड़ी गिरावट के साथ ही अत्यधिक पाला, सुबह कुछ हिस्सों में बेहद घना कोहरा, शीतलहर एवं सर्द दिन के हालात रहेंगे। 16 जनवरी से सर्दी का असर कम होगा। हालांकि वेस्ट यूपी में सर्दी की पहली बारिश भी दस्तक देने जा रही है। 18-19 जनवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। ऐसा हुआ तो वेस्ट यूपी में चार महीने का सूखा और प्रदूषण पूरी तरह से धुल जाएगा। सीजन की सबसे ठंडी मंगलवार की रात, 75 साल में 14वीं बार सबसे कम पारा मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही...