मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। वक्फ संशोधन बिल और जुमे की नमाज को लेकर वेस्ट यूपी में फोर्स को हाईअलर्ट पर रखा गया। शुक्रवार को मेरठ जोन के हर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज कराई गई। इस दौरान तमाम पुलिस अधिकारी लगातार सड़कों पर रहकर खुद निगरानी करते रहे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी नलर रखी। वक्फ संशोधन बिल को लेकर हाईअलर्ट के निर्देश पर वेस्ट यूपी में अफसरों ने मेरठ-सहारनपुर मंडल और बिजनौर में फोर्स तैनात कर सख्ती बढ़ा दी। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर और डीआईजी कलानिधि नैथानी खुद संपर्क में रहे। मुजफ्फरनगर में कमिश्नर व डीआईजी सहारनपुर ने डीएम व एसएसपी के साथ फ्लैग मार्च निकाला। जुमे की नमाज को लेकर फोर्स को सड़कों पर रहने का आदेश दिया गया था। इसके चलते बागपत, बिजनौर समेत कई जिलों में पुलिस अफसरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.