रामगढ़, जनवरी 8 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।। टाटा स्टील ने 5 और 6 जनवरी को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपनी इंटर-डिविजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 (पुरुष और महिला) का आयोजन किया। जिसमें वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों की 16 टीमों से कुल 450 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। वेस्ट बोकारो डिवीजन ने 175 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि शेयर्ड सर्विसेज ने 149 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वेस्ट बोकारो डिवीजन की महिला टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी थे। टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) मनीष सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.