सासाराम, सितम्बर 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत मंगलवार को मंडल के अंतर्गत सासाराम व डेहरी रेलवे स्टेशन पर वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी व विक्रय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मचारियों द्वारा अपशिष्ट सामग्री से निर्मित कलाकृतियां बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराई गईं। यात्रियों व कर्मचारियों ने अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदीं। जिससे पुनः उपयोग की भावना को व्यवहारिक रूप मिला। वहीं रेलवे स्टेशन की सफाई भी की गई। साथ ही कार्यालयों व कॉलोनियों में भी व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.