नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- मौसम विभाग की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों पर नजर आना शुरू हो गया है। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में दिख रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी छिटपुट बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से हल्के बादलों की आवाजाही दिखने का अनुमान जताया है। शाम और सुबह के वक्त धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकांश जगहों पर हल्का कोहरा नजर आ सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.