अमरोहा, जनवरी 8 -- मंडी धनौरा। गन्ना घटतौली को लेकर बाट माप विभाग सक्रिय हुआ है। विभागीय टीम ने गुरुवार को गजरौला क्षेत्र में वेव शुगर्स के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर बाट माप की जांच की। विभागीय सीनियर इंस्पेक्टर ऋषिराज मिश्रा व गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल वेन वेब्रिज चैकिंग की मदद से वेव शुगर्स के गन्ना क्रय केंद्र कुमराला व तिगरी घाट पर जांच की। बताया कि किसानों द्वारा गन्ना घटतौली की शिकायत की गई थी हालांकि जांच में सब कुछ ठीक मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...