बिजनौर, जनवरी 31 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर में ऐप्टिटूड और रीजनिंग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सवालों का सामना किया। जिनमें अंकगणित, गणना, तार्किक शृंखला, पजल्स और समय तथा कार्य से जुड़े सवाल शामिल थे। इन सवालों ने छात्रों की समस्याओं को हल करने की क्षमता और उनके तर्क के स्तर को परखा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता और समस्या सुलझाने के कौशल को दिखाया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य केवल छात्रों की मानसिक क्षमताओं को चुनौती देना नहीं था, बल्कि उन्हें सोचने के नए तरीके और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया से परिचित कराना था। प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित थी जिसमें प्रथम वर्ग में कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। जिसमें प्रथम स्...