गंगापार, फरवरी 20 -- नगर पंचायत मऊआइमा के मोहल्ला कजियाना कलां निवासी मोहम्मद अख्तर पुत्र बफाती की बागी रोड ग्राम सोनवा के पूरा में वैल्डिंग की दुकान है। गुरूवार की रात दुकान बंद कर मोहम्मद अख्तर घर आ गए। शुक्रवार सुबह जब मोहम्मद अख्तर दुकान पर गए तो देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा था।चोर वैल्डिंग मशीन,ड्रिग मशीन अन्य सामान चोशशचुरा कर ले गए तथा इसके अलावा दुकान में रखा 60 लीटर मशीन ऑयल को जमीन में गिरा दिए। मोहम्मद अख्तर ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...