मिर्जापुर, फरवरी 15 -- कछवां। थाना क्षेत्र के भैंसा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पिकअप में आग लगने से वाहन जल कर राख हो गया। यह तो संयोग रहा कि उस समय पिकअप में चालक नहीं था। कछवां रोड स्टेशन के पास रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोहे के ब्रिज के निर्माण के लिए वेल्डिंग किया जा रहा था। वहीं ओवरब्रिज के नीचे डीजल और पेट्रोल का गोदाम बनाया गया है। पिकअप पर डीजल का ड्रम लदा हुआ था। वेल्डिंग मशीन की चिन्गारी पिकअप पर रखे डीजल के ड्रम पर गिरने से आग लग गई। कुछ ही देर में पिकअप भी जलने लगी। सूचना पर पहुंचे भैंसा चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में सफल रहे। वहीं पिकअप जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.